फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई अंडर-17 क्रिकेट के लिए प्रियांशी का चयन

Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की उभरती तेज गेंदबाज प्रियांशी राजपूत ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। आईवी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा प्रियांशी राजपूत का चयन सीबीएसई अंडर-17 क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से भोपाल में आयोजित की जाएगी। प्रियांशी के पिता डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि बेटी 23 से 27 सितंबर तक नोएडा में नॉर्थ जोन टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। अभ्यास सत्र के बाद वह टीम के साथ भोपाल रवाना होंगी। प्रियांशी के कोच पावन शर्मा ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से उनके मार्गदर्शन में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें