फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज प्रियंका की अस्थियाें का होगा विसर्जन, दिल्ली कूच करेगा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में पति ने गोली मारकर कर दी थी प्रियंका की हत्या
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव की बेटी प्रियंका की हत्या के बाद से परिजनों में रोष है। बुधवार यानी आज प्रियंका की अस्थियाें का विसर्जन गढ़मुक्तेश्वर के गंगा घाट पर किया जाएगा। वहां से लाैटने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार दिल्ली कूच करेगा और कल्याणपुरी थाने का घेराव करेगा। इस दाैरान भारतीय किसान यूनियन के साथ अन्य सामाजिक संगठन और ग्रामीण भी माैजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव की बेटी प्रियंका की हत्या पति मनीष भाटी, निवासी ईस्ट विनोद नगर ने रविवार रात सर्विस पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को सादोपुर में प्रियंका का अंतिम संस्कार किया गया। प्रियंका के पिता अजीत सिंह और चाचा रोहतास सिंह का कहना है कि दहेज के लालची दानवों ने उनकी होनहार बेटी की हत्या कर दी। प्रियंका की हत्या से परिवार टूट गया है। पिता ने आरोपी को को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में दिल्ली की सीएम से भी गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें