फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रिया का आरोपी कांस्टेबल की पत्नी से फोन पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल द्वारा प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-16बी श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में पार्टी के दौरान हुए आत्महत्या करने के मामले में प्रिया और आरोपी की पत्नी के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को उसकी पत्नी ने अचानक से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की थी। इस वीडियो कॉल को प्रिया ने उठाया था और देर रात को फोन करने का कारण पूछा था। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद प्रिया और आरोपी हेड कांस्टेबल के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। इसके बाद जब आरोपी ड्रांइग रूम में था, तो प्रिया ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रिया को जब से आरोपी के शादीशुदा होने के साथ उसके बच्चों के बारे में जानकारी मिली थी। तबसे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। पुलिस की ओर से आरोपी के मोबाइल के कब्जे में लेकर सीडीआर की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक का मोबाइल और आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी और मृतका के बीच हुई व्हाट्सऐप कॉलिंग की डिटेल भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से आरोपी की पत्नी को नोटिस जारी कर पूछताछ की तैयारी है। अभी पुलिस की ओर से आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आरोपियों के फ्लैट में पहुंचने के साथ उनके फ्लैट में रुकने के समय की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से फ्लैट को सील कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद से अबतक मृतका के परिजन ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में मृतका के दोस्त से भी पूछताछ की गई है। जिसके फ्लैट पर पार्टी आयोजित की गई थी। आरोपी के साथ मृतका की दोस्त ने युवती के खुद से गोली मारकर आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन



यह है मामलाः

सेक्टर-16 बी स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी के दौरान हुए विवाद में हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी प्रेमिका ने खुद को गोली मार ली थी। गोली युवती की कनपटी को पार करती हुई आर-पार निकल गई थी। शुक्रवार को रात को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के भाई मनीष की तहरीर के आधार आरोपी आशीष पवार (34) निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी जेल भेजा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें