अंबेडकरनगर। निजी स्कूलों संचालकों ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सामने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा। जिलाध्याक्ष अविनाश वर्मा ने बताया कि बिना अनुदान के परिषदीय विद्यालयों से बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं। इसके बावजूद निजी विद्यालयों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इससे मध्य सत्र में स्कूल बंद होने पर हजारों बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। संगठन की ओर से जुर्माना वापस लेने के अलावा मान्यता के मानकों पर छूट समेत अन्य मांगें की गईं। स