प्रतीक लॉरेल, सेक्टर-120, नोएडा में आज Medanta Primary Care & Physiotherapy Clinic* का विधिवत श
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में शनिवार को निजी अस्पताल के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी क्लीनिक शुरू किया गया। इससे निवासियों को परिसर में ही प्राथमिक चिकित्सा परामर्श और फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। शुभारंभ अवसर पर एओए पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे। सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं परिसर में उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है। मेदांता के सहयोग से शुरू हुई यह सुविधा लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की जरूरत कम करेगी।