ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के तुलसीदास हॉस्टल में छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। इसमें छात्र आर्यन शर्मा के हाथ ही अंगुली टूट गई। शिकायत पर इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बीटेक चतुर्थ वर्ष के आर्यन ने बताया कि 23 सितंबर की रात वह अपने कमरे में मित्र समर से वीडियो काॅल पर बात कर रहा था। तभी शांतनु पाठक साथियों के साथ कमरे में आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।वहीं, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो