फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी बस संचालकों ने छीन ली राहगीरों की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस संचालकों ने छीन ली राहगीरों की राह
विज्ञापन



छलेरा में दिनभर सड़क पर निजी बसों की लगी रहती है कतार
सुबह-शाम जाम से लोग परेशान


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सड़कों पर निजी बस संचालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। सुबह और शाम इनकी वजह से रोजाना जाम लगता है। संचालकों ने सड़क को ही बस अड्डा बना दिया है। बसें सड़क किनारे घंटों खड़ी रहती हैं और सवारी दिखते ही बीच सड़क पर अचानक रोक दी जाती हैं।
इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि हर समय अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। छलेरा में सड़क के एक छोर पर दिनभर निजी बसों की कतार लगी रहती है। कई बस चालक नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से संचालन कर रहे हैं। इस वजह से अन्य वाहनों को निकलने की जगह तक नहीं मिलती। यहां से थोड़ा आगे बढ़ने पर बॉटनिकल गार्डन के सामने भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। यहां पर दो लेन तो बसें ही घेर लेती हैं, जिस वजह से अन्य वाहनों को गुजरने में दिक्कतें होती हैं। ट्रैफिककर्मी की मौजूदगी के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। मोरना बस डिपो से पहले ही निजी बसों का अड्डा बन गया है। मेट्रो स्टेशन के बाहर सड़क पर ये बसें खड़ी रहती हैं। यहां पर एक दो नहीं बल्कि तीस से ज्यादा बसें हैं। इन बसों को हटाने की कवायद भी नहीं की जा रही। सड़क पर बसें खड़ी रहने की वजह से शाम के वक्त कालिंदी कुंज से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक से जाम लगता है। शाम के समय वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


सेक्टर-62 और छिजारसी पर भी लगता है जाम

सेक्टर-62 पर हमेशा वाहनों का दबाव रहता है। दोपहर के कुछ घंटे ही सड़कों से वाहन कम होते हैं। अंडरपास से आगे बढ़ने पर बसें खड़ी रहती हैं। इस वजह से जाम लगा रहता है। छिजारसी में भी बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं। जाम के कारण पीछे से आने वाले अन्य वाहनों को दिक्कत होती है। सेक्टर-52 पर भी ऐसा ही दृश्य रहता है। यहां पर रात के समय बसें मेट्रो स्टेशन के आसपास खड़ी रहती हैं। निजी बस चालकों की ड्राइविंग से स्थानीय निवासी परेशान हैं। सवारी देखते ही बस चालक तत्काल ब्रेक लगा देते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
सड़कों पर खड़ी होने वाली बसों को हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। जगह-जगह टीम को तैनात किया जाएगा ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने। यातायात सुचारू रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें