गाजियाबाद। इंदिरापुरम में बने कैलाश मानसरोवर स्थल के रखरखाव का कार्य निजी एजेंसी करेगी। इसकी प्रक्रिया गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। वीसी अतुल वत्स ने बताया कि जिस कंपनी को इसके रखरखाव का कार्य सौंपा जाएगा। वह सशर्त होगा, इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण शर्त परिसर में मांस और शराब का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। कैलाश मानसरोवर भवन को 15 साल के लिए निजी हाथों में दिया जाएगा। इसके बाद 15 नियमों का पालन करने पर आगे 15 साल के लिए नवीनीकरण भी किया जा सकता है।
जीडीए वीसी ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से सितंबर के बीच यहां किसी प्रकार की बुकिंग नहीं होगी। इसके अलावा अन्य महीनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी क्षेत्र के लोग आयोजित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में हुई समीक्षा बैठक में कैलाश मानसरोवर भवन का संचालन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के स्तर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद धार्मिक विभाग और प्राधिकरण के बीच एमओयू साइन होने के बाद कैलाश मानसरोवर भवन प्राधिकरण को हैंडओवर किया जा चुका है।