फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रिंसी यादव अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सोरखा गांव के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा प्रिंसी यादव ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जनपद स्तरीय ‘स्पेल बी’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में हिंदी श्रुतिलेख और अंग्रेजी की कंप्लीट द स्पेलिंग जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिनमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सोमवार को जनहित संघर्ष समिति की टीम प्राथमिक विद्यालय सोरखा पहुंचकर प्रिंसी को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा पंत, रवि यादव, लखन यादव, इन्द्रजीत पहलवान, लोकेश शर्मा, जतन पहलवान और एडवोकेट बबलू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें