निसिंग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष रोमी सिंगला व शिखा भारद्वाज ने शिरकत की। मेले में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से पासआउट विद्यार्थियों व प्रशिक्षणार्थियों का प्रतिष्ठित उद्योगों व कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया। रोमी सिंगला ने युवाओं को इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में 750 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। संवाद