फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर पुजारी पर हमला, दानपात्र से नकदी लूटी

विज्ञापन
हमले में घायल पुजारी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछोर गांव में बृहस्पतिवार को दो युवकों ने मंदिर में घुसकर पुजारी पर हमला कर दिया और दानपात्र से नकदी लूट ली। पुजारी की शिकायत पर बिछोर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धार्मिक भावनाएं भड़काने आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव बिछोर के प्राचीन मंदिर के पुजारी दौजीराम पुत्र मोहन लाल ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से मंदिर में पुजारी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को गांव के आवेश और आमिर दीवार कूदकर मंदिर के अंदर घुस गए। कमरे से बर्तन गिरने की पर वह अंदर गए। कमरे में घुसते ही दोनों आरोपियों ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके दोनों हाथ टूट गए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और दानपात्र से लगभग 20 हजार की नकदी लूट ली। इसके अलावा उनका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की। बिछोर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी आवेश व आमिर को गिरफ्तार कर लिया है।
धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जताया रोष
गांव बिछोर में पुजारी के साथ हुई घटना को लेकर शहर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोगों में रोष है। मुक्ति धाम आश्रम के महंत स्वामी रामदास महाराज, नथिया देवी धर्मशाला के महंत भोलेनाथ, विश्व हिंदू परिषद नेता धर्मवीर सैनी, आर्य समाज सत्य सदन के प्रधान सुरेंदर आर्य, फूल सिंह दिवाकर सहित कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : घटना में घायल पुजारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें