फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी अस्पताल ने पैन ओएसिस में शुरू किया मेडिकल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल के सहयोग से नए मेडिकल रूम का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। इस शिविर में 80 से अधिक निवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कार्यक्रम में कंसल्टेंट डॉ. पीयूष कुमार अग्रवाल बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान एओए अध्यक्ष एएन वर्मा, उपाध्यक्ष एमआर भारद्वाज और नंदिनी भारद्वाज भी मौजूद रहे। मेडिकल रूम के उद्घाटन के दौरान बताया गया कि सप्ताह में 6 दिन, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षित नर्स उपलब्ध रहेंगी और सप्ताह में 2 दिन विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी के लिए विजिट करेंगे। इस पहल का उद्देश्य सोसाइटी निवासियों को उनके परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें