फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी
विज्ञापन

- बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग को बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा प्रबंधन, डीएम से मंजूरी के बाद शुरू होगी शुल्क वसूली

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिला अस्पताल की पार्किंग को आमदनी का जरिया बनाने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा। मंजूरी मिली तो अस्पताल के बेसमेंट में वाहन पार्क करने पर मरीजों व तीमारदारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की आठ मंजिला इमारत में दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग के लिए निर्धारित है। हालांकि, अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात कर्मचारी मरीजों व तीमारदारों को वाहन सहित अंदर जाने की इजाजत नहीं देते। इस वजह से अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग के किनारे वाहनों की भीड़ लगी रहती है। अब अस्पताल प्रशासन बेसमेंट की पार्किंग में आमदनी के विकल्प तलाश रहा है। पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए अस्पताल प्रशासन स्वयं कर्मचारी तैनात करेगा या फिर इस काम को ठेके पर देगा। इसका प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्किंग की दरें कितनी होंगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। सरकारी अस्पताल की वजह से दरें कम ही निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे तल शिफ्ट होगा पैथोलॉजी लैब का पंजीकरण काउंटर

सरकारी अस्पताल के सेक्टर-39 में शिफ्ट होने के बाद मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। पुराने अस्पताल में रोजाना आमतौर पर 1500 मरीजों के पंजीकरण होते थे जो अब बढ़कर 3000 से 3500 तक पहुंच गए हैं। इस कारण अस्पताल के भूतल पर खासी भीड़ रहती है। इसे कम करने के लिए पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण काउंटर को दूसरे तल पर स्थित लैब में ही शिफ्ट किया जाएगा। मरीज पंजीकरण कराकर वहीं जांच कराकर रिपोर्ट ले सकेंगे। जल्द ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें