फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य कर्मियों को आवास दिलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्यकर्मियों को आवास दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि परिसर में बने फ्लैट कम हैं, ऐसे में शासन से सभी कर्मियों के लिए आवास की मांग का प्रस्ताव बना लिया गया है। इसी सप्ताह शासन प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रबंधन अस्पताल परिसर के बगल में स्थित प्राधिकरण की जमीन पर आवास बनाने की मांग करेगा। पहले यहां सीएमओ कार्यालय चलता था। वर्तमान में महिला थाना, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक विभाग चल रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में 72 फोर और थ्री बीचएके फ्लैट हैं जिसमें जिला अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी रहते हैं। जबकि जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या करीब 200 है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें