फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 300 मीटर ऊंची इमारत तक आग बुझाने की तैयारी, सुपरनोवा में डेमो

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्प्रेश्ड एयर फोम आधारित हाईराइज फायर फाइटिंग वाहन खरीदने की तैयारी में अग्निशमन विभाग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की बहुमंजिली इमारतों में आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है। 300 मीटर तक ऊंची इमारतों में कम्प्रेश्ड एयर फोम आधारित हाईराइज फायर फाइटिंग वाहन से आग बुझाई जाएगी। वाहन को खरीदने की तैयारी जारी है। शुक्रवार को सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में इसका डेमो किया गया। इस मौके पर डीजी अग्निशमन सुजीत पांडेय भी उपस्थित थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग बुझाने के लिए विशेष फायर फाइटिंग वाहन डिजाइन किया गया है। इस तरह के वहन अभी केवल गुजरात में हैं। इस तकनीक में कंप्रेस्ड एयर और फोम को मिलाकर एक शक्तिशाली मिश्रण तैयार किया जाता है, जिसे ऊंचाई तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। यह तकनीक कम पानी में अधिक प्रभाव देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से आया नोएडा
शुक्रवार को यह विशेष वाहन मुंबई से दिल्ली और नोएडा पहुंचा, जहां इसका प्रदर्शन किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 30 करोड़ और नोएडा प्राधिकरण ने 154 करोड़ रुपये जिले के अग्निशमन विभाग को आवंटित किए हैं। इसी से विभाग तीन सौ मीटर तक आग बुझाने वाले वाहन की खरीदेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें