फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: द्वितीय सत्र की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक के करीब 480 परिषदीय स्कूलों में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को परखने के लिए द्वितीय सत्र की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरु होंगी। परीक्षाएं 31 जनवरी तक संचालित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। इसमें दिसंबर तक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी। परीक्षा के दौरान होने वाले सभी आवश्यक खर्चों का भुगतान विद्यालय में उपलब्ध कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन का कार्य कक्षा अध्यापक और विषय अध्यापकों की ओर से समय पर पूरा कर लिया जाए और परीक्षा से जुड़े सभी अभिलेख स्कूल में सुरक्षित रखे जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें