ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे इंडिपेंडेंट कप में मरवाह-11 और जीसीसी-11 के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेला गया। जीसीसी-11 ने मरवाह-11 को दस विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मरवाह-11 ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीसी-11 की टीम ने बिना विकेट गवाएं 183 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। विवेक ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।