नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में अगली बोर्ड बैठक को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। प्राधिकरण 15 अगस्त से पहले बोर्ड बैठक कराने की तैयारी में है। बोर्ड में शासन से सभी संपत्तियों पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) पर निर्णय आने के बाद प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही सिविल से वैश्विक तनाव के चलते बिटुमिन की दरें मंहगी होने से सड़क निर्माण के स्वीकृत टेंडर में कुछ प्रतिशत निर्माण लागत बढ़ाने का प्रस्ताव होगा। वित्त विभाग से परियोजनाओं की लागत और स्वीकृति के प्रस्ताव जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया है कि बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। ब्यूरो