फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 सितंबर से 3 अक्तूबर तक होगा मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। रबूपुरा में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को रबूपुरा में पब्लिक इंटर काॅलेज के पास रामोत्सव मैदान में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंचन की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व नगर पंचायत के चेयरमैन शशांक सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


23 सितंबर से 2 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा और 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय तायल ने बताया कि श्री रामलीला का मंचन मुरादाबाद की श्री राम कथा मंचन समिति करेगी। रामलीला में 35 कलाकारों की टीम होगी, जिनके निर्देशक ऋषि देव शर्मा होंगे। रामलीला में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सीसीटीवी कैमरे और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। रामलीला मंचन में श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री रोहित सिंघल, कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल, धीरज शर्मा, नीरज गर्ग, आमोद सिंघल, प्रेम वर्मा, रूपलाल कौशिक, किशनलाल पाराशर, विनीत सिंघल आदि का विशेष योगदान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें