ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की वार्षिक बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेंद्र सिंह उप्पल, महासचिव सचिन शर्मा और कोषाध्यक्ष अमित बाजपेई ने आगामी नौवें रामलीला महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और सह-कोषाध्यक्ष विमल गुलाटी ने पिछले वर्ष के कार्यों और आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने ट्रस्ट की नई वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए इनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की योजना साझा की। इसके साथ ही रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं।