ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा प्राधिकरण पर 16 अप्रैल को होने वाली किसान पंचायत की तैयारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर मेरा गांव मेरा संघर्ष के तहत चौपाल का आयोजन करेंगे। जिसमें किसानों के जमीन अधिग्रहण से संबंधी मुददों को लेकर चर्चा की जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी गांव गांव में लोगों के बीच पहुंचकर किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।