नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित बिंज सेंट्रल में 19 अप्रैल को एसआरसीए रैपिड प्ले एंड ब्लिट्ज बैटल चेस कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का पंजीकरण शुरू है और 17 अप्रैल पंजीकरण की अंतिम तारीख है। टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणी आयु वर्ग के लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। चेस कार्निवल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसका आयोजन डॉ. निधि आर रोहिला (आयोजक), योगेंद्र प्रकाश (सचिव) और गुरू दयाल प्रजापति (मुख्य निर्णायक) की देखरेख में कराया जाएगा।