फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ पूजा के लिए तैयारी तेज, घाट का हो रहा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




छठ पूजा के लिए तैयारी तेज, घाट का हो रहा पुनर्निर्माण
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। श्री सूर्यदेव पूजा समिति की ओर से होने वाले महोत्सव में श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए गोल्फ सिटी प्लॉट-8 और पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के बीच स्थित सेंट्रल पार्क के छठ घाट का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन




समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क स्थित छठ घाट का पुनर्निर्माण शुरू हो चुका है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को खरना और लोहंडा का आयोजन होगा। खरना की पूजा और प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे। वहीं 15 नवंबर की शाम को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद व्रती पारण कर चार दिवसीय व्रत का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें