फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सीईओ कार्यालय की तरफ से सभी विधानसभा क्षेत्रों में अधिकारियों की नियुक्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग का कहना है कि यह कदम निर्वाचन नामावलियों की शुचिता बनाए रखने के सांविधानिक दायित्व का हिस्सा है।



दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक दस्तावेज के साथ गणना प्रपत्र को दो प्रतियों में भरवाएंगे। जनता की सुविधा के लिए वर्ष 2002 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची अब सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। लोग इस सूची को सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान विधानसभा क्षेत्रों का वर्ष 2002 के विधानसभा क्षेत्रों से मिलान भी कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने जनता से अपील की है कि वे 2002 की मतदाता सूची देखकर अपना और माता-पिता का नाम अवश्य सत्यापित करें। यह प्रक्रिया बीएलओ के घर-घर निरीक्षण के दौरान सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन व्यक्तियों के नाम वर्ष 2002 और 2025 दोनों सूचियों में हैं, उन्हें केवल गणना प्रपत्र के साथ 2002 की मतदाता सूची का अंश प्रस्तुत करना होगा। ऐसे मामले जहां वर्तमान निर्वाचक का नाम 2002 की सूची में नहीं है, लेकिन माता या पिता का नाम सूची में दर्ज है, वहां निर्वाचक को अपने पहचान दस्तावेज, गणना प्रपत्र और अपने माता-पिता की 2002 की मतदाता सूची का अंश देना होगा। अधिकारियों का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण से मतदाता सूचियों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। इससे न केवल नए मतदाताओं का पंजीकरण आसान होगा बल्कि पुराने रिकॉर्ड का मिलान भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें