बिलासपुर (संवाद)। 12 फरवरी को बिलासपुर के प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती मंदिर में होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेजी से की जा रही है। कार्यक्रम स्थल की तैयारी देखने के लिए शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने तैयारी की जानकारी ली। बिलासपुर के प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की योजना बनाई गई और बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। बैठक में आरएसएस के जिला प्रचारक नेमपाल, हिंदू सम्मेलन आयोजित आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम तायल व बिलासपुर खंड के कार्यवाह गौरव संघी, अंकित, सजंय सिंह, नरेंद्र डाढ़ा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।