फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर कपिल मान व दो शूटरों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रू मेंबर हत्याकांड
विज्ञापन

गैंगस्टर कपिल मान व दो शूटरों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

- क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या में नाम आया था सामने, तिहाड़ जेल में है बंद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एयर इंडिया के क्रू मेंबर व गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या के मामले में गैंगस्टर कपिल मान व दो शूटरों को पुलिस रिमांड लेने की तैयारी के अंतिम चरण में है। तिहाड़ जेल में बंद कपिल मान के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं और वारंट बनाया जा रहा है। जिन दो शूटरों को नोएडा पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है, उन्हें दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एयर इंडिया के क्रू मेंबर व गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की नोएडा के सेक्टर-104 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच की तब पता चला कि सूरज की हत्या दिल्ली के दो गैंग के बीच गैंगवार में हुई है। इसके बाद सूरज की हत्या का आरोप इसके बड़े भाई गैंगस्टर प्रवेश मान के विरोधी गैंगस्टर कपिल मान पर लगा था। पुलिस ने इस मामले में कपिल मान के भाई समेत दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। बाद में कपिल के खास नवीन शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया था। अब नोएडा पुलिस गैंगस्टर कपिल मान व दिल्ली में गिरफ्तार दो शूटरों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दी है। इसके लिए पुलिस की तरफ से कागजी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें