फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीडियो के जरिये डीटीसी की छवि संवारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोफेशनल एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अब छवि संवारने और राजधानी में चल रही प्रमुख परियोजनाओं को जनमानस तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रोफेशनल वीडियो प्रोडक्शन एजेंसी की सेवाएं लेगा। डीटीसी की प्रमुख पहल को हाई क्वालिटी वीडियो कंटेंट के जरिये प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी को 10 संपादित वीडियो तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी जिनकी अवधि 30 सेकंड, दो मिनट और पांच मिनट की होगी। ये वीडियो सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक संचार के अन्य माध्यमों के लिए होगी। वीडियो निर्माण के दौरान एचडी व ड्रोन शूटिंग, बैकग्राउंड संगीत, हिंदी व अंग्रेजी में प्रोफेशनल वॉयसओवर, इन्फोग्राफिक्स आदि का समावेश किया जाएगा।डीटीसी केवल वीडियो निर्माण तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। अब एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी की भी तलाश कर रहा है जिससे अपनी डिजिटल उपस्थिति और राजस्व स्रोतों को भी मजबूत किया जा सके। बता दें कि डीटीसी की वित्तीय स्थिति को लेकर इस साल मार्च में पेश सीएजी रिपोर्ट में बताया गया था कि वर्ष 2015-16 में देनदारी 28,263 करोड़ रुपये थी जो 2021-22 तक बढ़कर 65,274 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें