16जेएनडी02-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्म
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में भूगोल विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा महक द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दुर्गा तीसरे स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काफी ने चौथा स्थान व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह यादव ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है। इस दिन के जरिए पर्यावरण संतुलन व मानव सुरक्षा में ओजोन परत की अहमियत का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर अरुण, गोविंद, संजीव व यशपाल भी मौजूद रहे। संवाद