रबूपुरा (संवाद)। मेहंदीपुर बांगर गांव में हजरत बाबा बाहर शाह का 45वां उर्स मनाया गया। इस मौके पर दरगाह परिसर में चादरपोशी और फातिहा का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए जायरीन ने हाजिरी लगाकर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान लंगर भी आयोजित किया गया।