फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात को सेक्टर-20 थाना पुलिस डीएलएफ चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बीएसएनएल की बाउंड्री के पास पेड़ की आड़ में एक व्यक्ति खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव निवासी आर्यन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें