फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जापान में स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटे प्रवीण, स्वागत में निकाली रैली

Fri, 06 Nov 2026 08:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार अपने परिवार और गुरु क
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गोविंदगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत, युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और पढ़ाई में मेहनत करने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रवीण कुमार के पैतृक गांव गोविंदगढ़ लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उनके सम्मान में रैली निकाली। घर पर भी सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और प्रवीण को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर योगेंद्र छोंकर, मुकेश प्रधान, विजय अत्री, ललित कुमार, कुलवीर सिंह, श्रीचंद, बिज्जू सिंह और जगत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश :
प्रवीण कुमार ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा पढ़ाई और खेलों में लगानी चाहिए। मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल कर परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया जा सकता है। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रवीण के गुरु सत्यपाल सिंह ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले से पहले प्रवीण को बुखार था और तबीयत भी ठीक नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे। प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया।
विज्ञापन

जल्द संभालेंगे डीएसपी की जिम्मेदारी :
पेरिस पैरालिंपिक में ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रदेश सरकार ने प्रवीण को पुलिस विभाग में नौकरी दी थी। उन्होंने बताया कि डीएसपी पद पर नियुक्ति से संबंधित कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। अब उन्हें ज्वाइनिंग का इंतजार है। उनकी उपलब्धि से गोविंदगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें