फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अरुण विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बने प्रशांत गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 में रविवार को अरुण विहार आरडब्ल्यूए के चुनाव हुए। शांतिपूर्ण चुनाव में 3500 में से 1811 वोटरों ने मतदान किया। आरडब्ल्यूए चुनाव में प्रशांत गुप्ता को अध्यक्ष चुने गए। प्रशांत गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पांच मतों से हरा दिया। चुनाव में प्रशांत गुप्ता को 714 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी आईपी सिंह को 709 मत प्राप्त हुए। चुनाव में सीके शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह वार्ड निदेशक के पदों पर वार्ड-2 से आरआरएस नारा, वार्ड-3 के आरके आनंद, वार्ड-6 ए से विवेक सोहल, वार्ड-7 से वीर आर्य, वार्ड-8 से विवेक गोस्वामी, वार्ड-9 से दिलीप कुमार बिजलानी, वार्ड-10 से रणजीत मुखर्जी, वार्ड-11 से रिचा भार्गव, वार्ड-11ए से पंकज मेहरा, वार्ड-12 से ह्रदेश कुमार, वार्ड-12ए से आरएस गुसैन, वार्ड-17 से ब्रिजेश सिंह और वार्ड-18 से धीरज सिंह चुने गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें