फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली की ट्रिपिंग से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। आरोप है कि निवासियों की संख्या के हिसाब से लोड नहीं है। जिसकी वजह से बिजली की ट्रिपिंग बार-बार कट जाती है। निवासियों ने बताया कि परिसर में लोगों की संख्या के हिसाब से बिजली का लोड अधिक काम है, जिसकी वजह से बार-बार लाइट के आने जाने की समस्या बनी रहती है। सर्दियों में भी कई बार सोसाइटी में ट्रिपिंग की समस्या हुई जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बिजली के उपकरण खराब होने का खतरा भी बना रहता है। वही, यह समस्या लगातार चली आ रही है। निवासियों ने बताया कि धीरे-धीरे सर्दियां जा रही हैं ऐसे में लोड बढ़ेगा, जिससे बिजली की समस्या उत्पन्न होगी। लोगों का कहना है कि इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि गर्मियों में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें