फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रशांत और संजय बने अर्बन कोऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दी धर्मशाला अर्बन कोऑपरेटिव (टीएंडसी) सोसायटी लिमिटेड के दो निदेशक पदों के लिए हुए चुनाव में वार्ड छह से प्रशांत बंसल जबकि वार्ड एक से संजय कपाही विजेता घोषित किए गए हैं। सोमवार को दो पदों के लिए हुए चुनाव को लेकर सुबह नौ से शाम तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इसके तुरंत बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किए गए। वार्ड छह में निदेशक पद के हुए चुनाव में प्रशांत बंसल ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विजय धीमान को 31 मतों से शिकस्त दी। 99 मतों में से 65 मत पोल हुए। इनमें 48 मत प्रशांत बंसल ने हासिल किए जबकि विजय धीमान को 17 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, वार्ड एक के निदेशक के लिए हुए चुनाव में संजय कपाही ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अतुल कपूर को 15 मतों से हराया। कुल 77 मतों में से 40 पोल हुए, जिसमें एक निरस्त शामिल है। संजय कपाही ने 27 मत हासिल किए जबकि अतुल कपूर को 12 ही मत प्राप्त हुए। इससे पहले पांच निदेशक निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें प्रो. विजय शर्मा, गर्वित शर्मा, प्रणव सचदेवा, अंशुल शर्मा व एडवोकेट जगदेव राणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें