ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल मैदान पर खेले गए मैत्री मैच में क्रिकेट अकादमी ऑफ प्रसाद ने आरआरसीए को 163 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रसाद टीम ने 35 ओवर में 272 रन बनाए, जिसमें अयान अग्रवाल ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में आरआरसीए की टीम 109 रन पर सिमट गई। प्रसाद टीम की ओर से युवराज ने दो विकेट लिए। अयान अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।