फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव मुखर्जी का चार दशकों से रहा था नोएडा से नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रणव दा ने आश्रम को दान किया था नोएडा का घर
विज्ञापन

नोएडा। स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी का नोएडा से चार दशकों का नाता था। नोएडा प्राधिकरण ने उनको सेक्टर-26 में एक प्लॉट अलॉट किया था। इस पर एक घर बनाया गया, जिसे बाद में प्रणव मुखर्जी ने रामकृष्ण मिशन आश्रम को दान में दे दिया। प्लॉट उनके या उनकी पत्नी के नाम से बताया जा रहा है। अभी भी यहां आश्रम चल रहा है। लोगों के मुताबिक, घर दान देने तक वह कई बार नोएडा आए। सूत्रों के मुताबिक, 1981 में उनको सी ब्लॉक में 531 वर्गमीटर का प्लॉट आवंटित किया गया था। इस पर एक घर बना हुआ था, जिसमें वह रहते नहीं थे। आज स्थानीय लोग उसे अनाथालय के नाम से जानते हैं। हालांकि शुरुआती दौर में यहां छात्रों को शिक्षा देने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें