फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रहलाद पटेल बोले -भाजपा किसी का चेहरा आगे करके नहीं, पार्टी और कमल के नाम पर लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीहोर। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को कहा कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में किसी का चेहरा दिखाकर नहीं, बल्कि पार्टी और कमल के नाम पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अब जिले में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे होने की भी शुरुआत हो गई है। सीहोर जिले के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी ताकत है और सीहोर जिला तो जनसंघ के जमाने से ही पार्टी को संबल देता रहा है। किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कमल और भाजपा, मीडिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया तो उन्होंने इस सवाल को हंसकर टाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें