ग्रेटर नोएडा (संवाद)। योग दिवस पर योग सप्ताह के तहत विकास भवन, केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, कई आयुर्वेदिक चिकित्सालयों समेत ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास शिविर लगा। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। विकास भवन में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे व मनीष धर दुबे ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी व जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल ने कहा कि नियमित योग अभ्यास स्वस्थ, निरोग जीवन का आधार है।