फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई प्रभातफेरी

Sun, 30 Nov 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गुरूद्वारे से शहर में निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा खलीलाबाद में सात से नौ दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए शहर में प्रभातफेरी निकाली जा रही है। शनिवार को पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्
विज्ञापन

प्रभात फेरी में दर्शन कर लो जी प्रभात फेरी आई है सहित गुरुबाणी के कई मधुर शब्दों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धाभाव से गुरु साहिब की शहादत को नमन किया।

शनिवार को प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा, मोती चौराहा होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची।
अरदास के उपरांत संगत को मिष्ठान व प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि सात से नौ दिसम्बर तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संगत से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर गुरु साहिब की महान शहादत का स्मरण करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में मुख्य सेवदार बीबी बलवंत कौर, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, हरभजन सिंह, मदन सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसवीर सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र पाल सिंह, आशु सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखमन सिंह, सुखविंदर सिंह, परमजीत कौर, राजिंदर कौर, कमलजीत कौर, सरनजीत कौर, मनजीत कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें