नोएडा। जेवर देहात उपकेंद्र के क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुक्रवार को किया जाना है। काम सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। काम के दौरान क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। काम पूरा होने के बाद एक साथ आपूर्ति चालू न करके कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे आपूर्ति दी जाएगी ताकि लोड को मेंटेन किया जा सके। निगम के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार सुबह 5 बजे तक आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। ब्यूरो