फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक खातों से उड़ाए 65 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र में एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली की साइबर सेल जांच में जुट गई है। खेरली भाव गांव निवासी इदरीश ने बताया कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया एप पर अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल भेजी थी। बुधवार रात फाइल को डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल ठगों के नियंत्रण में पहुंच गया। इसके बाद बैंक खातों से 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक से आए संदेश देखने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें