फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इमारत गिरने के बाद थमी बिजली, रेस्क्यू खत्म होते ही बहाली में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
-खंभा टूटने से करीब 50 घरों की काटी गई थी बिजली, रेस्क्यू खत्म होने के बाद बीएसईएस ने दोबारा शुरू किया काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
सीमापुरी इलाके में बुधवार को इमारत ढहने की घटना के बाद बाधित हुई बिजली व्यवस्था को अब धीरे-धीरे बहाल करने का काम शुरू किया गया है। हादसे के दौरान इमारत के मलबे की चपेट में आने से एक खंभा भी टूट गया था। इसके चलते आसपास के करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को बीएसईएस की टीम मौके पर पहुंची और बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद से आसपास के घरों में बिजली समेत कई जरूरी सुविधाएं प्रभावित रहीं। रेस्क्यू अभियान चलने के कारण इलाके में आवाजाही और अन्य काम भी प्रभावित रहे। अब रेस्क्यू पूरा होने के बाद बिजली कंपनी की ओर से टूटे खंभे और लाइन से जुड़े काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक हादसे से प्रभावित सभी घरों में फिलहाल बिजली बहाल नहीं की जाएगी। करीब 10 से 11 ऐसे घर हैं, जिनके आसपास की कुछ इमारतों को एमसीडी की ओर से हटाया जाना है। इन मकानों को लेकर कार्रवाई प्रस्तावित होने के कारण वहां अभी बिजली कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें