फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कई टॉवरों में बिना वैध कनेक्शन के बिजली आपूर्ति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने की थी कि एनपीसीएल के अधिकारियों से शिकायत, वीकेम का भुगतान नहीं करने का निवासियों ने लिया निर्णय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एनपीसीएल की टीम की ओर से निरीक्षण किया गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में हो रही गड़बड़ी की शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद ही टीम पहुंची। निवासियों ने बताया कि टीम को जांच के दौरान गंभीर अनियमितता मिली। टावर 11, 15 और 17 सहित स्काई पार्क, सेल्स ऑफिस और मेंटेनेंस ऑफिस में बिना वैध कनेक्शन के बिजली आपूर्ति हो रही है।
उन्होंने बताया कि एनपीसीएल टीम ने अनियमितता की सूचना विजिलेंस विभाग को दी जिसने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्काई पार्क की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी। विजिलेंस विभाग ने निर्णय लिया है कि 21 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे टावर 11, 15 और 17 की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी और उनके लिए स्वतंत्र मीटर कनेक्शन की व्यवस्था बिल्डर की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्य के दौरान करीब छह से सात टावरों में लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। सोसाइटी के 154 फ्लैटों में जहां अभी तक एनपीसीएल के मीटर नहीं लगे हैं। वहां मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सेल्स ऑफिस और मेंटेनेंस ऑफिस के लिए भी अलग-अलग मीटर लगाए जाएंगे।
निवासियों ने बताया कि 17 जुलाई को एनपीसीएल के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें स्पष्ट किया गया कि जब तक उन्हें लिखित रूप से अपने लेटरहेड पर यह नहीं देता कि वे वीकेम का भुगतान करेंगे, तब तक यह शुल्क सभी निवासियों पर लागू रहेगा।
विज्ञापन

एनपीसीएल के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि वे केवल लीकेज और चोरी को तत्काल रोक सकते हैं परंतु वीकेम से जुड़ा मामला बिल्डर की लिखित सहमति के बिना नहीं सुलझाया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें