फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निराला स्टेट सोसाइटी में 24 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला स्टेट सोसाइटी में बिजली की समस्या को लेकर हंगामा करते निवासी ।  स्रोत
विज्ञापन
निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस ने मामले को कराया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला स्टेट सोसाइटी के दोनों फेज में करीब 24 घंटे बिजली आपूर्ति सेवा बाधित रही। निवासियों का आरोप है कि कई घरों में डीजी की सप्लाई नहीं होने के कारण उन्हें अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे परेशान लोगों ने फ्लैट से नीचे उतरकर निराला बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


निवासी स्वाति ने बताया कि बिजली जाने के करीब आठ घंटे तक सोसाइटी में डीजी भी नहीं चलाया गया। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस टीम की ओर से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की बात कही गई थी, लेकिन तय समय तक भी बिजली नहीं आई। बिजली संकट को लेकर निवासियों ने पुलिस और एनपीसीएल को सूचना दी। एनपीसीएल की ओर से बताया गया कि सोसाइटी को बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन सोसाइटी के अंदर तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं मेंटेनेंस टीम के प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि नमी आने के कारण एचटी पैनल में ब्लास्ट हो गया था। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अब एचटी पैनल को ठीक कर दिया गया है और सोसाइटी के दोनों फेज में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें