फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस घंटे तक गुल रही 1200 औद्योगिक इकाइयों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दस घंटे तक गुल रही 1200 औद्योगिक इकाइयों की बिजली
विज्ञापन

-सेक्टर-10 के विद्युत उपकेंद्र में भरा पानी, ट्रांसफार्मरों में खराबी से बिजली संकट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बारिश के कारण बुधवार को उद्योग भी प्रभावित रहे। औद्योगिक सेक्टरों में बिजली के तार टूटने, ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आदि के कारण घंटों बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा परेशानी सेक्टर-10 के उद्यमियों को उठानी पड़ी। यहां विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने के कारण 1200 औद्योगिक इकाइयों में करीब दस घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से उत्पादन प्रभावित होने से उद्यमियों में खासा रोष है।

बुधवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। तेज बारिश के कारण औद्योगिक सेक्टर-2, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 57, 58, 60, 63, हौजरी कांप्लेक्स आदि में बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारी घंटों फॉल्ट तलाशने में जुटे रहे। कई सेक्टरों में दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कुछ जगह शाम तक बिजली कटौती हुई। बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र में जलभराव होने से सुबह 9 बजे सेक्टर-10 औद्योगिक क्षेत्र की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती नोएडा के महासचिव सत्यवीर सिंह ने बताया कि घंटे-दो घंटे इंतजार करने के बाद उद्यमियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन से संपर्क किया तो बताया गया कि ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आ गई है। दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई, लेकिन शाम करीब सात बजे तक बी ओर सी ब्लॉक की बिजली नहीं आई। डी ब्लॉक में दोपहर को आपूर्ति बहाल हो गई थी। उद्यमियों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने फोन स्विच ऑफ कर लिए। जिससे पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि बिजली कब आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें