फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो हजार के नोट बदलने में बरामद रकम के इस्तेमाल की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद रकम दो हजार के नोट बदलने में इस्तेमाल की आशंका
विज्ञापन


- 45 लाख रुपये बरामदगी मामले में पुलिस व आयकर टीम की जांच जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-112 से मंगलवार देर रात ई-रिक्शा से 45 लाख रुपये कैश की बरामदगी के मामले में पुलिस व आयकर विभाग की जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद रकम का इस्तेमाल दो हजार रुपये के नोट बदलने में होना था। बरामद सभी नोट पांच पांच सौ के हैं। ई- रिक्शा चालक पूछताछ में अधिक कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-112 में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक ई-रिक्शा सवार को 45 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा था। पैसे ले जा रहे युवक की पहचान मेरठ निवासी जगजीवन के रूप में हुई है। उससे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह किसी के कहने पर रकम ले जा रहा था। जांच में अभी तक सामने आया है यह रकम एक रैकेट का है, जो 2 हजार रुपये के नोट को बदलने का काम करता है। बरामद हुए नोटों का परीक्षण भी बुधवार को बैंक से करवाया गया। एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद आयकर विभाग की टीम को बुला लिया गया था। आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें