ग्रेटर नोएडा। परी चौक स्थित एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार तड़के 4 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निवासियों के बताया कि सुबह चार बजे से बिजली आंख मिचौली जारी थी। वहीं सुबह करीब 11 बजे के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिसके बाद लोग डीजल जनरेटर (डीजी) के सहारे रहने को मजबूर हैं। एओए सचिव एसके निगम का आरोप है कि बिजली कटौती की समस्या को लेकर कई बार एनपीसीएल के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। लगातार बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। ब्यूरो