फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : स्वर्ण पदक जीतने का सपना लेकर आगे बढ़ रहीं अनुष्का

विज्ञापन
अनुष्का शर्मा, उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-44 निवासी 15 वर्षीय कराटे खिलाड़ी अनुष्का शर्मा अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर खेल जगत में पहचान बना रही हैं। सेक्टर-100 स्थित पाथवेज स्कूल नोएडा में कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का का लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। अनुष्का पिछले तीन वर्षों से कोच अफजल खान के मार्गदर्शन में रोजाना दो से तीन घंटे तक कराटे का अभ्यास कर रही हैं। वर्ष 2026 में उन्होंने इलीट कप चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों के दम पर उन्होंने यूपी कराटे चैंपियनशिप के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश की है। अनुष्का की सफलता में उनके माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मां डॉ. निहारिका शर्मा उनकी डाइट और अभ्यास का पूरा ध्यान रखती हैं, जबकि पिता अनुराग शर्मा उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अनुष्का का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व मंच पर तिरंगा लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें