फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन

नोएडा। बिजली की किल्लत की वजह से शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी घंटों बिजली कटौती की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। शिकायत करने के बाद भी विद्युुत निगम की टीम नहीं पहुंची। करोड़ों खर्च करने के बाद भी विद्युत निगम के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। नो पावर कट जोन में भी चार से छह घंटे की कटौती हो रही है। शुक्रवार को सेक्टर 55 में सुबह चार घंटे बिजली नहीं रही। ऐसे में पेयजल का संकट बन गया। सेक्टर-49 में पांच घंटे दोपहर के समय बिजली गुल रही। सेक्टर-12 में भी शाम के समय बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिन जगहों पर दिक्कतें हैं, वहां टीम पहुंचकर काम करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें