- बार-बार बिजली गुल होने से कामकाज प्रभावित, सेक्टर-56 में दो दिन पहले दिनभर ठप रही आपूर्ति
नोएडा। गर्मी बीतने और गुलाबी सर्दी की शुरुआत के बावजूद शहर के कई सेक्टरों में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, बिजली आने-जाने से उपकरण खराब होने की आशंका भी है।
सेक्टर-144 के आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि सोमवार को सेक्टर में आठ से दस बार बिजली गुल हुई। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हो जाती है, लेकिन फिर कटौती होने लगती है। इससे लोग परेशान हैं और लगातार शिकायतें कर रहे हैं। इसी तरह सेक्टर-56 में दो दिन पहले दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। सेक्टर-52, 12-22, 27 और 105 में भी बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि मौसम बदलने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने विद्युत निगम से समस्या का समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्यूरो